(India)
मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स) आर एस कलसी ने बताया, 'हमारी योजना जनवरी से अपनी सभी कारों के दाम 2 से 4 फीसदी तक बढ़ाने की है। इससे पहले हमने अक्टूबर 2013 में कीमतें बढ़ाई थीं।' उन्होंने कहा कि कंपनी पिछले कुछ समय से लागत वृद्धि का बोझ खुद वहन करती रही है क्योंकि बाजार की हालत अच्छी नहीं थी। मारुति सुजुकी इंडिया भारत में ऑल्टो 800 जैसी सस्ती कार से लेकर ग्रैंड विटारा जैसी कार बेचती है। ह्यूंदै मोटर ने भी जनवरी से कीमतें 25,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया है। पिछले हफ्ते बीएमडब्ल्यू ने जनवरी से कारों के दाम 5 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की थी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।