सांप्रदायिक धुव्रीकरण के आधार पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीता: राहुल गांधी
(JAMMUandKASHMIR, India) राहुल ने यहां एक रैली में कहा कि भाजपा सांप्रदायिता के आधार पर लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रही और जनता भी इस सच्चाई को पहचानने में असफल रही। उन्होंने भाजपा पर देश के लोगों को ‘हसीन सपने दिखाकर ठगने’ और सांप्रदायिक आधार पर उन्हें ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया। राहुल कांग्रेस के उम्मीदवार रजनीश शर्मा मियां के समर्थन में बनी में एक जन रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज जैसे कांग्रेस नेता मौजूद थे। भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कांग्रेस की ही नीतियों एवं कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है चाहे वह मनरेगा हो, खाद्य सुरक्षा विधेयक हो या बीमा विधेयक पेश करने समेत दूसरे कार्यक्रम हों।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।