(Digod, Kota)
पेशवार में स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद आज प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवेदन के बाद देश में स्कूल और उन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हमले में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूरे देश में जारी ये दौर प्रदेश में दिख रहा है। जहां कइ स्कूलों में मौन रखकर बच्चे इस घिनौने कृत्य की निंदा कर रहे हैं। गोरतलब है की पेशावर में हुए आतंकी हमले की पूरे देश के नेताओं ने एक सुर में निंदा की और इसे इंसानियत के खिलाफ बताया था। पाकिस्तान में आतंकी हमले में मारे गए स्कूली बच्चों के लिये हिन्दूस्तान में दर्द देखा जा रहा है। स्कूलों में श्रद्धांजलि सभाएं हो रही है। कोटा में भी स्कूलों में श्रद्धाजंलि दी गई। नन्हें बच्चों ने अपनी ही उम्र के बच्चों की असामायिक मौत के बाद उन्हें नम आंखों से याद किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही स्कूली बच्चों को आतंकियों के बढ़ते दुस्साहस को देखते हुए हर समय अलर्ट रहने की सीख दी गई है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।