(BIHAR, India)
सऊदी अरब में फंसे भारतीयों में दर्जनो बिहार के भी मजदूर हैं जो अपने वतन में वापसी के लिए तरस रहे है। उनमे से कई लोग ऐसे भी है , जो नौकरी दिलाने के नाम पर भारतीय एजेंट की ठगी के शिकार होकर सऊदी अरब जा पहुंचे हैं और वहाँ बंधक बने हुए है। वहां फंसे लोगो ने सोशल मिडिया के जरिए दरभंगा के एसएसपी मनु महाराज से मदद की अपील की है। वहीं कुछ लोगो ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी रिहाई की मांग की है। यह मैसेज दरभंगा के सीनियर एसपी मनु महाराज के सरकारी नंबर वाले व्हाट्सएप पर आया है। वहीं सीनियर एसपी मनु महाराज ने कहा की उन लोगो ने एक वीडियो क्लिपिंग भी भेजी है जिसमें मदद की गुहार लगाई है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।