सीएम राजे के गढ़ में गरजे पीसीसी चीफ सचिन पायलट
(Aklera, Jhalawar) प्रदेश काॅग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट बुधवार को झालावाड दौरे पर पहुॅचे, जहां उन्होंने राजकीय स्नात्कोत्तर महाविधालय में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में शिरकत की, इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में भी भाग लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री प्रमोद जैन, काॅग्रेस नेता पंकज मेहता, राष्ट्रीय महिला काॅग्रेस की महासचिव मीनाक्षी चन्द्रावत मौजूद रही। पंचायतराज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। जिसकी शुरुआत खुद पी.सी.सी चीफ सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के गृह जिले मे काॅग्रेस सममेलन में पहुॅचकर की है। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा शासन में बिजली और खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। पंचायत चुनावों में काॅग्रेस को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होने कहा कि पंचायत राज चुनावों के लिए आज से शुरुआत हो चुकी है और इसकी शुरुआत सबसे पहले झालावाड़ काॅग्रेस सम्मेलन के रुप में की है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।