(JAMMUandKASHMIR, India)
पथराव की यह घटना जम्मू के बोर कैंप में हुई। सिद्धू बीजेपी के लिए चुनावी रैली करने जम्मू गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिद्धू को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। विधानसभा चुनाव के शूरू होने से लेकर अब तक घाटी में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है, जिसमें सबसे बुरा उड़ी में सूइसाइड अटैक था। हालांकि अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार की अपील और आतंकी घटनाओं के बावजूद भी लोगों ने रिकॉर्ड वोटिंग की। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 20 दिसंबर को है, जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होनी है। जम्मू-कश्मीर में इस बार बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है और पीएम मोदी भी वहां काफी रैलियां कर चुके हैं।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।