(Rajasthan, India)
पीसीसी चीफ सचिन पायलट मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ हाड़ौती के दौरे पर हैं। पीसीसी चीफ इस दौरान झालावाड़, बारां और बुंदी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैटक लेकर पंचायती चुनाव को लेकर उनमें नवप्राण फूंकने की कवायद में जुटे हुए हैं।आज पीसी चीफ बुंदी के हिंडोली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वहीं जानकार सूत्रों का ये भी कहना है की सचिन पायसट आज बूंदी में किसानों से भी मुलाकात करेंगे। आपको बता दें की पूरे प्रदेश में यूरिया की जबर्सदस्त कमी के कारण किसान सड़कों पर उतर आये थे और उनमें भी हाड़ोती संभाग प्रमुख था। वहीं प्रदेश के कृषिमंत्री भी इसी संभाग से चुनाव जीतकर आये हैं ।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।