सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के लिए शैक्षणिक योग्यता लागू करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने जताया एतराज
(Rajasthan, India) पंचायत राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रस्ताव पर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है। कांग्रेस का कहना है विभाग की ओर से भेजे गए इस प्रस्ताव पर वो सहमत तो हैं, लेकिन चुनाव से पहले प्रस्ताव भेजना और उसको फिर इसी चुनाव में लागू करना सही नहीं है, कांग्रेस उपाध्यक्ष डाॅ. अर्चना शर्मा ने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह से अगर प्रस्ताव लागू होता है, तो कई योग्य उम्मीदवारों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में इस चुनाव के बाद इस पर अंतिम मुहर लगनी चाहिए, आपको बता दें कि इस प्रस्ताव में सरपंच बनने के लिए आठवीं और पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 10वीं पास की योग्यता रखी गई है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।