गुरुवार दोपहर तीन बजे चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम शीर्ष नेताओं ने राज्य के संथाल क्षेत्र का दौरा किया और एक दूसरे पर आदिवासी हितों को लेकर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाये। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनावों के पांचवें और अंतिम चरण की 16 सीटों के लिए कल मतदान होंगे और इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जाजोरिया ने बताया कि नक्सल प्रभावित होने के कारण सभी सोलह सीटों पर सुरक्षा बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गयी है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।