सरकार का जनता को बड़ा झटका, पैट्रोल-डीजल पर वैट में की 4 फीसदी की बढोतरी
(Amber, Jaipur) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो पर वेट की दरें बढ़ाए जाने की कड़े शब्दों में निन्दा की है। पायलट ने कहा कि गत कुछ महिनों से कच्चे तेल की कीमतें अन्तरराष्ट्रीय बाजार में प्रति बैरल आधे से भी कम हो गई है, लेकिन सरकार ने उसके एक चैथाई अनुपात में भी देश में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में कमी नहीं की है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार ने कीमतों में कमी करने के स्थान पर डीजल और पेट्रोल पर वेट की दरों में चार प्रतिशत बढ़ोतरी करके जनता को महंगाई के बोझ तले दबाने का काम किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।