सीएमएचओ को धमकाने के मामले में कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल भाजपा से निलंबित
(Digod, Kota) साथ ही राजस्थान भाजपा को भी सूचित किया गया है और पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। गौरतलब है कि गुंजल 2013 विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले ही भाजपा में फिर से शामिल किए गए थे। गुंजल की धमकी वाले बयान के सामने आने के बाद राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने उनसे पांच दिनों में जवाब मांगा था। इस पर गुंजल ने लिखित में खेद प्रकट किया था और परनामी को जवाब भेज दिया। उन्होंने साथ ही सीएम वसुंधरा राजे को भी खेद वाला पत्र भेजा था। उन्होंने लिखा था कि भावावेश में कुछ ऎसी शब्दावली का प्रयोग हो गया जो नहीं होना चाहिए था। मेरे शब्दों से किसी को भी मानसिक अथवा अन्य प्रकार की पीड़ा हुई है तो मैं उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।