बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद कल देंगे ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर हाजिरी
(Aurai, Muzaffarpur) बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद का सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शाही इस्तकबाल किया जाएगा। जियारत को देखते हुए रविवार को दरगाह खाली कराई जाएगी। दरगाह बाजार दो घंटे बंद कराया जाएगा। राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हमीद की जियारत को लेकर प्रशासन के साथ ही दरगाह कमेटी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरगाह जियारत के बाद दरगाह कमेटी की ओर से राष्ट्रपति हामिद का शाही इस्तकबाल किया जाएगा। परंपरा के अनुसार बुलंद दरवाजे पर उन्हें तलवार भेंट की जाएगी। दरगाह कमेटी सदर असरार अहमद खान की अगुवाई में राष्ट्रपति का बुके भेंट कर, शॉल ओढ़ा कर व तबर्रुक भेंट कर इस्तकबाल किया जाएगा। परिसर में रेड कारपेट बिछाया जाएगा। दरगाह में शादियाने बजाए जाएंगे। अंजुमन सैयदजादगान, अंजुमन शेखजादगान के पदाधिकारी और हफ्तबारीदारान सरगनाओं की ओर से भी राष्ट्रपति हामिद का इस्तकबाल किया जाएगा।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।