बुरे फंसे विधायक प्रह्लाद गुंजल...पार्टी हुए से निलंबित
(Digod, Kota) भारतीय जनता पार्टी ने कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन पर कथित रूप से धमकाने वाले कोटा उत्तर से भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निलम्बित कर दिया है। पार्टी आला कमान ने गुंजल के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। पार्टी की ओर से गुंजल को दिये नोटिस और विधायक की ओर से भेजा गया जवाब रिपोर्ट के साथ आज मध्याह्न आला कमान को भेजा था। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई करने का अधिकार संसदीय बोर्ड को होता है। गौरतलब है कि गुंजल ने दवाइयों के कथित गबन में फंसे अपने परिचित मेल नर्स को मन मुताबिक स्थान पर पदस्थापित नहीं करने पर कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर. एन. यादव को कथित रूप से फोन पर गंदी गालियां देते हुए धमकाया था। गुंजल और यादव की फोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया में छाई हुई है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।