नगरीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद अब भाजपा एक बार फिर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के निर्देशन में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ेगी । बीजेपी कार्यालय में आज हुई अहम बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इसका एलान किया । पंचायत चुनावों को लेकर हुई अहम बड़ी बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधायक और सांसदों को बुलाया गया है। इस दौरान बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सदस्यता अभियान की धीमि गति को लेकर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि कैन्द्र की ओर से इसकी माॅनिटरिग की जा रही है
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।