(Fatehgarh, Jaisalmer)
जैसलमेर में आज माँ तुझे सलाम बैनर तले बंद का आह्वान किया गया है... गौरतलब है की विगत लम्बे समय से जैसलमेर के श्री जवाहर चिकित्सालय में फैली अव्यवस्था, चिकित्सको की कमी और यहां आने वाली प्रसूति महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार के साथ ही इलाज में कोताही बरतने के साथ ही उनके जीवन से हो रहे खिलवाड़ को लेकर कुछ युवा आंदोलित है जिनके द्वारा पहले मौन जुलुस निकाला गया और उसके बाद केंडल मार्च और शनिवार को सदबुद्धि हवन और मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया था.... वही इस मामले में प्रभारी मंत्री अमराराम चैधरी को भी घेरा था जिसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बारे में बात कर हल निकालने की बात की लेकिन उसके बाद इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जिसके कारण आज बंद का आह्यान रखा गया है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।