(AbuRoad, Sirohi)
प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है और कई हिस्सों में तो पारा माइनास में पहुंच चुका है। रात तो क्या। दिन में भी लोग अलाव से दूर नहीं हो रहे और लोगों की कंपकपी छूट रही है। फतेहपुर शेखावाटी मे आज सीजन का सबसे ठण्डा दिन रहा बादल छाने के बावजुद यंहा न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री पहुंच गया है। वहीं कृषि अनुंसधान के अनुसार तापमान मे आगे ओर गिरावट आयेगी। सर्दी से लोगों के हाल बेहाल है। वही खेतों मे फसलों को भारी नुकसान है। किसानों का कहना है। बर्फ से पूरी फसले जमकर नष्ट हो चुकी है वहीं सुबे की सरकार से वे मुआवजे की आस लगाए बैठे है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान देगी की नही वक्त बताएगा...साथ ही लोग सुबह से ही अलावा के सहारे सर्दी कम करते नजर आए। फतेहपुर मे सर्दी का कहर जमकर बरस रहा है साथ ही लोगों को जमकर सर्दी का सामना करना पड़ा रहा है.....माउण्ट आबू में कई दिनों के उतार चढ़ाव के बाद तापमान फिर जमाव बिन्दू पर आ गया... न्यूतनत तापमान शून्य के करीब पहुंच गया तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया... वहीं तापमान शून्य के करीब होने के कारण मैदानी इलाकों में बर्फ की परत जम गई.. वहीं सर्दी के साथ साथ लोगों को काफी सर्दी का सामना करना पड़ा.... कई दिनों के उतार चढ़ाव के बाद अचानक तापमान में आये गिरावट के बाद माउण्ट आबू में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। घास के मैदानों और नक्की लेक में खड़ी नावों पर बर्फ की परते जम गयी। इसका ज्यादा असर स्कूली बच्चों तथा मध्यम परिवार के लोगों पर पड़ने लगा है। वही सैलानी इस सर्दी का लुत्फ उठा रहे है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।