(Aklera, Jhalawar)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज से झालावाड़ और बारां के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। सीएम राजे आज शाम 4 बजे विशेष विमान से झालावाड़ पहुंचेंगी। वहीं कल डग क्षेत्र के कालियाखेडी गांव में रेवा जलप्रदाय योजना और झालरापाटन क्षेत्र के समराई गांव में ग्रामीण गौरव पथ का उद्घाटन करेंगी। सांसद दुष्यंत सिंह आज से बारां जिले के दौरे पर है । सिंह आज अन्ता, किशनगंज और बांरा-अटरू विधानसभा क्षैत्र के विभिन्न कार्यक्रमो मे भाग लेंगे। सांसद ने अपने दौरे की शुरूआत खिरखरी मे सौर ऊर्जा संयत्र का उद्द्याटन और किशनगंज के अस्पातल मे स्वच्छता अभियान के साथ की । इसके अलावा सिंह यहा किसान सेवा केन्द्र और सांख्यिकी भवन, अटरू कवाई मे अडानी प्लान्ट मे अस्पताल का उद्द्याटन और एनीकट का शिलान्यास करेगे। इन सभी कार्यक्रमो मे संसद दुष्ंयत सिंह के अलावा कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ,भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिंकरवार और क्षैत्रीय विधायक ललित मीणा,रामपाल मेघवाल समेत कई भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।