(AbuRoad, Sirohi)
प्रदेश में अचानक बढ़ी सर्दी से जहां एक और ठिठुरन बढ़ी हैं, वहीं कोहरे के कारण सुबह के समय जनजीवन अस्त व्यस्त सा नजर आ रहा है ।ं कोहरे के कारण दृश्यता कम होने कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इधर इसका असर रेलवे सेवा पर भी पड़ा है। घने कोहरे के चलते प्रदेश की कई ट्रेने देरी से चल रही है । ऐसे में उत्तर पष्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा करने से पहले 139 एसएमएस सेवा या रेलवे की वेबसाइट पर गाड़ी वर्तमान स्थिति का पता कर लें। इधर शहर में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातयात भी प्रभावित हुुआ है ।जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह के समय दृश्यता शून्य रही जिसके चलते सुबह की अधिकांश फ्लाइट लेट हुई धौलपुर जिले में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते पांच दिनों से तापमान पांच डिग्री सेल्सियर पर आकर ठहर गया है। सर्द हवाओं ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार पांच दिन से चल रही सर्द हवाओं के चलते आज ठिठुरन और गलन में बढ़ गई। वहीं कोहरे के कारण भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाड कंपान देने वाली ठंड के कारण सड़कों और गलियों में सन्नाटा सा छाया रहा। इस मौसम में बच्चों और बुजूर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं ठंड का असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली और झाँसी की ओर जाने वाली ट्रेने अपने निर्धारित समय से 10 से 12 घंटे तक देरी से चल रही ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तरी भारत में हो रहे हिमपात का असर राजस्थान में भी देखा जा रहा है। बारां जिले में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ तो, घने कोहरे की वजह से रेल और यातायात व्यवस्था भी खासी बाधित रही। सर्दी के चलते एमपी और कोटा की ओर से आने वाली रेलगाडियां अपने निर्धारित समय से काफी देर से अपने गंतव्य तक पहंुॅची। वहीं इस घने कोहरे से रोडवेज भी अछूता नहीं है। बसें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। घने कोहरे ने दुपहिया और चैपहिया वाहन चालकों को भी खासा परेशान किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।