1 जनवरी से महंगी होंगी रेनॉ की सभी गाड़ियां
(India) कंपनी ने बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 1 जनवरी, 2015 से नई कीमतें लागू होंगी। रेनॉ इंडिया के वीपी सेल्स ऐंड मार्केटिंग राफेल ने कहा, 'अभी तक तो हम बढ़ती हुई लागत की कीमत को झेलते रहे, लेकिन अब हमें कीमतें बढ़ानी ही होंगी।' रेनॉ इंडिया भारत में अभी कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर समेत 5 मॉडल और दैटसन की कारें भी बेच रही है। कारों की कीमत में 18000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। इस महीने की शुरुआत में मारुति सुजुकी ने ऐलान किया था कि वह अगले महीने 2 से 4 फीसदी मूल्य बढ़ाएगी। ह्यूंदै ने भी 25 हजार रुपये तक कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने भी कीमतें बढ़ाने की बात कही है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।