(India)
मुख्यमंत्री नाबाम तुकी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गृह विभाग ने नरसंहार के बाद असम की सीमा से लगे सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को उग्रवादियों की राज्य की सीमा में संभावित घुसपैठ पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं,,,उन्होंने कहा कि सभी उपलब्ध अर्धसैनिक बलों को विभाग ने सीमाई इलाकों में गश्त करने के भी निर्देश दिए हैं। घटना की निंदा करते हुए तुकी ने उन परिवारों के साथ एकजुटता दिखायी जिन्होंने नरसंहार में अपने प्रियजनों को खो दिया। सीमा को सील करने और खराब स्थिति की वजह से लोगों को असम ना जाने की सलाह देने के मुख्य सचिव और डीजीपी के निर्देशों की ओर इशारा करते हुए तुकी ने कहा कि ये निर्देश कुछ समय के लिए जारी किए गए हैं ताकि पड़ोसी राज्य जा रहे लोगों को शोषण का सामना ना करना पड़े।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।