(WESTBENGAL, India)
पश्चिम बंगाल के बीरभूमि के बीजेपी अध्यक्ष दूध कुमार मंडल ने भडकाऊ बयान दिया है, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए मंडल ने कहा है कि हमारे लड़के हाथ काट देंगे, दूध कुमार मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर रामपुरहाट में रैली का आयोजन किया गया था, उसी में मंडल ने ममता की पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी, इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं को गुंडा तक कह डाला, मंडल ने उन पर कानून तोड़ने का इल्जाम भी लगाया, मंडल ने रैली में कहा, ''तृणमूल के गुंडे बीजेपी समर्थकों के घरों में जा रहे हैं, उनको धमका रहे हैं और उनको सता रहे हैं, मैं उनको कहना चाहुंगा कि वो अपने हाथ अपने घरों में संभाल के रखें वरना हम उनके हाथ काट देंगे. '' मंडल ने आगे कहा, ''मैं तृणमूल कार्यकर्ताओं से ऐसा ना करने के लिए कह रहा हूं, हम हिंसा नहीं चाहते हैं लेकिन हमारे लड़के तुम लोगों के हाथ काट देंगे, हम अनुब्रत मंडल या मनिरुल इस्लाम नहीं हैं लेकिन हम इन धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे.'' बाद में इस तरह धमकी दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर दूध कुमार मंडल ने कहा, ''तृणमूल कार्यकर्ता कानून तोड़ रहे हैं और बीजेपी समर्थकों पर हमला भी कर रहे हैं. ''
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।