(Dhariawad, Udaipur)
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट आज और कल उदयपुर संभाग के जिलों के दौरे पर है। इस दौरान पायलट पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लेंगें। जानकारी के अनुसार पायलट आज उदयपुर जिले की पंचायत समिति बडगांव में और गांधी आश्रम, डूंगरपुर जिले में संबंधित जिलों की कांग्रेस कमेटियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पायलट 27 दिसंबर को त्रिपुरा सुंदरी, बांसवाड़ा, में कार्यकर्ता सम्मेलन को और प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीसीसी चीफ सचिन पायलट गुरूवार को सरकार और बीजेपी पर जमकर बरसे...पीसीसी में आयोजित प्रेस वार्ता में पायलट ने राजस्थान पंचायतराज अध्यादेश और वित्तीय संशोधन अध्यादेश का विरोध किया...पायलट ने कहा कि पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता लागू करना बीजेपी की प्रदेश के अनपढ़ और आरक्षित वर्ग को कुचलने की कोशिश है...पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस इस अध्यादेश का विरोध करेगी...राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केंद्र करने के मामले को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि बीजेपी के इस फैसले से वाजपेयी की गरिमा को ठेस पहुंचेगी....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।