(India)
भारत में मर्सीडिज, बीएमडब्लू तथा ऑडी जैसी कंपनियां अपनी कई कारों पर कई तरह के डिस्काउंट दे रही है। इन कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में 10 लाख रूपए तक कम कर दी है इसके अलावा और भी कई सारे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं,,,क्रिसमस और ईयर एंडिंग के मौके पर मर्सिडीज द्वारा अपनी कई कारों की कीमत पर भारी डिस्कांउट दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा ए-क्लास हैचबैक पर 2 लाख रूपए, बी-क्लास सेडान पर 2.5 लाख तथा ई-क्लास सेडान पर 5 लाख रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। भारत में ऑडी ने भी अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट जारी किया है। कंपनी की क्यू3 एसयूवी पर 2.5 लाख रूपए, क्यू5 एसयूवी पर 4 लाख रूपए, ए4 सेडान पर 5.5 लाख रूपए तथा ए6 सेडान कार पर 7 लाख रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बीएमडब्लू द्वारा लग्जरी कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से एक्स3 एसयूवी पर 2 लाख रूपए, 3-सीरीज जीटी पर 4 लाख रूपए, एक्स1 एसयूवी पर 6 लाख रूपए, 5 सीरीज सेडान पर 7 लाख रूपए तथा 7-सीरीज सेडान पर सबसे ज्यादा 10 लाख रूपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।