(Rajasthan, India)
प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र रखने का निर्णय लेने के बाद कांग्रेस की ओर से विरोध तेज हो गया है...... कांग्रेस पार्टी सहित अन्य अग्रिम संगठनों की ओर से प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है...... कांग्रेस मुख्यालय पर जयपुर के पूर्व सांसद डॉ महेश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतल जलाया वहीं पूर्व सांसद डॉ महेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी द्वारा देश की एकता और अखण्डता के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धी नहीं है इसी के चलते सरकार ने राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र रखने का निर्णय किया है...वही राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र रखने के निर्णय के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस और युवक कंाग्रेस के साथ अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मोतीडूंगरी सर्किल पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पुतल दहन कर नारेबाजी की और प्रशासन के इस कदम को गलत ठहराया...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।