20 जनवरी को लॉन्च होगी टाटा बोल्ट
(India) यह शानदार गाड़ी पेट्रोल और डीजल, दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। टाटा ने इसके लिए 11,000 का मिनिमम बुकिंग अमाउंट लेकर इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। टाटा बोल्ट में 1.2-लिटर का टर्बोचार्ज्ड यूनिट है जिससे 90 पीएस का पावर पैदा होता है। अपनी लॉन्चिंग के बाद यह भारतीय बाजार में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से लैस सबसे सस्ती कार हो जाएगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह कार 4.20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारी जाएगी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बोल्ट मारुति सुजुकी स्विफ्ट, टोयोटा इटियॉस लिवा और फिएट पंटो इवीओ को सीधी टक्कर देगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।