(Bamanwas, SawaiMadhopur)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर विशेष शाखा ने शनिवार देर रात सवाई माधोपुर नगर परिषद के सभापति कमलेश जैलिया को सरकारी आवास पर 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके अलावा एक कांस्टेबल अलीमुद्दीन और दलाल इरफान गोल्डन को भी गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत नगर परिषद से जारी एक नोटिस को निरस्त करने के बदले में मांगी गई थी। शुक्रवार को आरोपियों ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में पांच लाख रुपए लिए थे। एसीबी के डीजी मनोज भट्ट ने बताया कि प्रोपर्टी कारोबारी मक्खनलाल मीणा ने नगर परिषद से हुई नीलामी में पिछले साल 6.5 करोड़ रुपए में भूखंड खरीदा था। मीणा ने चार करोड़ रुपए नीलामी पूरी होने पर नगर परिषद को जमा करा दिए थे। इस भूखंड पर एक डॉक्टर का कब्जा होने के कारण उन्होंने दो करोड़ रु. जमा नहीं करवाए। बकाया राशि वसूल करने के लिए करीब 15 दिन पहले नगर परिषद ने मक्खन लाल के नाम एक नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया कि वह सात दिन में या तो बकाया राशि जमा करा दे अन्यथा उसके जमा रुपयों को जब्त कर लिया जाएगा और प्लॉट का कब्जा भी वापस ले लिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।