कांग्रेस का 130वां स्थापना दिवस आज....देशभर में पार्टी करेगी कार्यक्रम का आयोजन
(Rajasthan, India) अपने खिसकते आधार और इस साल चुनावी मुकाबले में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि के बीच कांग्रेस ने आज अपना 130 वां स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय में समारोह की अध्यक्षता की और पार्टी का झंडा फहराया। हालांकि, उपाध्यक्ष राहुल गांधी समारोह में मौजूद नहीं थे। जम्मू कश्मीर में सरकार गठन के बारे में पूछे जाने पर सोनिया ने संवाददाताओं से कहा, हमें जनादेश नहीं मिला है। दूसरों को सरकार बनानी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।