(KARNATAKA, India)
इस विस्फोट में तीन लोग घायल भी हो गए थे। यहां एक अस्पताल में घायलों को देखने के बाद सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा कि बीती रात हुए विस्फोट में आई गंभीर चोटों के कारण मारी गई महिला के परिजनों को पांच लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मैसूरू से विस्फोट स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ उपचार मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसकी राशि नहीं बताई। मृतका की पहचान भवानी के रूप में हुई है जो तमिलनाडु से आई थी। विस्फोट में उसके एक रिश्तेदार सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। धमाका बीती रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के मध्य में स्थित कोकोनट ग्रोव रेस्तरां के बाहर एक व्यस्त सड़क पर हुआ था। यह एक आईईडी विस्फोट था। शहर के पुलिस आयुक्त एम एन रेड्डी ने पुष्टि की कि विस्फोट में घायल हुई भवानी नाम की महिला की माल्या अस्पताल में मौत हो गई। धमाके में उसका रिश्तेदार कार्तिक भी घायल हो गया, लेकिन वह खतरे से बाहर है। दो अन्य घायलों विनय एवं संदीप का होसमत अस्पताल में उपचार चल रहा है। विस्फोट की जगह ब्रिगेड रोड और एमजी रोड के समीप है जहां कई बार एवं रेस्तरां हैं और वहां सप्ताहांत पर काफी भीड़ रहती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।