बीजेपी नेता ने ममता के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर माफी मांगी
(WESTBENGAL, India) पुरूलिया के झालदा में एक बैठक में भाजपा के जिला प्रभारी श्यामपद मंडल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया था। राज्य भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि उन्होंने मंडल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी। सिन्हा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्हें फिर ऐसा नहीं दोहराने की चेतावनी दी गयी है। सिन्हा ने कहा कि वह निजी तौर पर सभी महिलाओं और मुख्यमंत्री से भी माफी मांगते हैं। तृणमूल कार्यकर्ताओं का हाथ काट देने की धमकी के चलते भाजपा के बीरभूम जिले के अध्यक्ष दूधकुमार मंडल के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह घटना हुई है। मंडल ने पिछले सप्ताह धमकी दी थी कि तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता को सताया गया तो तृणमूल कार्यकर्ताओं के हाथ काट दिए जाएंगे। पार्टी से कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के बाद उन्होंने भी माफी मांगी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।