झारखंड विधानसभा का सत्र छह से नौ जनवरी तक,,,,
(JHARKHAND, India) झारखंड की नई सरकार ने छह से नौ जनवरी तक विधानसभा का सत्र बुलाया है । इस अवधि में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी । स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाने का फैसला किया गया है । विधानसभा में सरकार का विश्वासमत होगा या नहीं यह पूछे जाने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बहुमत की सरकार है, इसलिए इसे विश्वास मत की जरूरत नहीं है। राज्यपाल ने भी सरकार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश नहीं दिया है। चर्चा है कि सिसई से भाजपा विधायक दिनेश उरांव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।