फर्जी डिग्री मामले में जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी चेयरमैन कमल मेहता पर एसओजी ने कसा शिकंजा
(Bhopalgarh, Jodhpur) जोधपुर राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री मामले की जाँच करने एसओजी की टीम जोधपुर पहुँच चुकी है । शुरुआती जाँच में एसओजी को कई अहम जानकारी मिली है। जेएनयू के चेयरमेन कमल मेहता के अशोक मार्ग स्थित आईसीआईसीआई बैंक के खाते में एसओजी को 30 लाख रुपए मिले है। एसओजी की जांच में सामने आया कि इस खाते में एजेंट और कार्डिनेटर फर्जी डिग्री के बदले जो पैसा आता था, वह जमा कराते थे। इस खाते को मेहता ही हैंडल करते थे। एसओजी ने इस बैंक अकाउंट का रिकॉर्ड भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वही जोधपुर राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में रिकार्ड सीज करने की कार्यवाही भी सुरु कर दी गयी है। गौरतलब है कि एसओजी ने जेएनयू से फर्जी डिग्री बनाने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया था। तीनों से पूछताछ के बाद एसओजी की जांच में सामने आया था कि यूनिवर्सिटी के चेयरमेन के इशारे पर फर्जी डिग्रियां बनाई जा रही थी। इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से नियमों के अनुसार प्रवेश एवं अध्ययन के कार्य के बाद ही अंकतालिका और डिग्री जारी की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।