(Rajasthan, India)
अजमेर में पुलिस थानों से मंथली रिश्वत बंधी प्रकरण मामले में फंसे आईपीएस राजेश मीणा और रिश्वत के ही एक अन्य मामले में फंसे आईपीएस अजय सिंह को सरकार ने बहाल कर दिया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिश पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार सुबह दोनों अफसरों की बहाली का आदेश दिया। अजय सिंह पहले ही भ्रष्टाचार के आरोपों में कोर्ट से बरी हो चुके हैं। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने उनको बहाल करने के आदेश जारी किए थे।राजेश मीणा को 10 जनवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। उसके बाद से वे निलंबित चल रहे थे। चूंकि निलंबन के दौरान भी सरकार से 75 प्रतिशत तनख्वाह देनी पड़ती है। ऐसे में आईपीएस अफसरों को सरकार बहाल करके नॉन फील्ड पोस्टिंग देकर उनसे काम लेने की तैयारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।