(AbuRoad, Sirohi)
राजस्थान में हाड कंपाने वाली सर्दी का सितम लगातार बढता जा रहा है ।उत्तर पूर्वी हवाओं ने भी धूजणी छुड़ा दी हे । हालांकि राज्य में कोहरे का असर कम हुआ हैै। कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्र चूरू में सबसे कम 0.1 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा जबकि पर्वतीय क्षेत्र माउंटआबू का तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है । प्रदेश के अन्य इलाकों में भी सर्दी के तेवर तीखे है। सीकर के फतेहपुर कस्बे में लगातार 5वें दिन भी पारा माइनस में रहा। हालांकि जयपुर के तापमान में थोडी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जयपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इससे पहले पारा 3.4 डिग्री दर्ज किया गया था। राज्य में कोहरे का असर कम हुआ हैै लेकिन इसकी वजह से उत्तरपूर्व से आने वाली गाडियां देरी से पहुंच पा रही है। पूरे उत्तर भारत के लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह बाधित हुआ है। फतेहपुर में लगातार चैथे दिन भी पारा जमाव बिन्दू से नीचे रहा वहीं चूरू और माउंट आबू में भी बर्फ की परते जम गई । कड़ाके की सर्दी ने पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है... इसके साथ ही तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है आज का तापमान माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है.. राजस्थान में सबसे ठंड़ा रहा फतेहपुर रहा और वहीं सर्दी से लोगों का जनजीवन अयस्त व्यस्त हो गया... फतेहपुर में कड़ाके की सर्दी से पानी की बूंदे भी बर्फ में तब्दील हो गई और खेतों में पानी फसलों पर जम गया... कृषि अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिकों के अनुसार उतरी हवा के चलतेसर्दी का प्रकोप बढ़ा है और आने वाले समय में भी सर्दी का सितम लगातार जारी रहने की संभावना है। एक ओर इतनी सर्दी से लोग परेषान है वहीं पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है.. रेन बसेरे मात्र दिखावा बन कर रह गए है और यात्रियों को काफी परेशानी ता सामना करना पड़ रहा है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।