(India)
यह एक एंट्री लेवल कॉम्पेक्ट एसूयवी कार होगी जो ईकोस्पोर्ट, डस्टर, स्कॉर्पियो तथा टोयोटा इटियोज क्रॉस जैसी कारों की टक्कर में आ रही है, हुंडई अपनी इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार को बीजिंग ऑटो शो में प्रदर्शित हुंडई आईएक्स25 एसयूवी के प्लेटफॉर्म पर बना रही है जिसे "जीएस" कोडनेम दिया गया है। खबर है कि कंपनी इस एसयूवी को बनाने में 90 फीसदी तक कंपोनेंट्स देश से ही सोर्स करेगी जिससे इसकी कीमत भी कम होगी। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में उतारी जा रही है। माना जा रहा है कि हुंडई जीएस को साल 2015 के मध्य तक बाजार में उतारा जा सकता है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।