सुबह सवेरे कोहरे की चादर ने प्रदेश को रखा आगोश में,
(DantaRamgarh, Sikar) प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया... प्रदेश के एक दर्जन शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया... वहीं राजधानी जयपुर में भी ठंड ने लोगों के धूजणी छुड़ा रखी है... सुबह से ही पड़ रहे कोहरे और तेज हवाओं ने शहरवासियों को खूब परेशान किया हुआ हगै इसके साथ ही सड़कों पर वाहन चालक अपनी लाइटें जलाकर चलने पर मजबूर दिखे.... ठंड का कहर इस कदर छाया हुआ है कि चाय की दुकानों पर लोगों के भीड़ और जगह जगह लोग अलाव तापते नजर आ रहे है.... फतेहपुर शेखावाटी में ठंड का कहर इस कदर छाया है ओंस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई है... सर्दी के कारण लोगों का जिना दुभर हो गया और सर्दी के कारण इसका सिधा असर यातायात पर भी पड़ा है जिससे यात्रियों को काफी परेशनी का सामना करना पड़ रहा है... चैमू उपखण्ड में कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है... सर्दी के साथ साथ भारी कोहरे के चलते लोग सुबह देर तक घरों मे ही कैद होकर रह गए है...कोहरे के साथ चल रही तेज हवाएं कानों को में सूई की तरह चुभती नजर आ रही है.... इसके साथ ही कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाईटों के सहारें अपनेम वाहनों का चलाना पड़ रहा है... कोहरे के कारण आस पास की चीजें भी नजर नही आ रही है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ कहा है इसके साथ ही लोगों ने सर्दी के बचने के लिए अलाव को सहारा बना लिया है......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।