महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पाटिल के खिलाफ जांच के लिए मंजूरी
(MAHARASHTRA, India) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाले गृह विभाग ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कहा है कि वह पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे हषर्वर्धन पाटिल और विधान परिषद के सदस्य अमरीश पटेल के खिलाफ सहकारी बैंक घोटाले के आरोप की जांच करे। मामले की ‘खुली जांच’ की सिफारिश करते हुए फाइल को मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय के पास भेज दिया गया है। उनकी सहमति के बाद प्रस्ताव को आखिरी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास लाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव अमिताभ राजन ने बताया, ‘हमने दो दिन पहले मुख्य सचिव के पास फाइल भेजी है। वहां से यह मुख्यमंत्री कार्यालय के पास जाएगी।’ वरिष्ठ नौकरशाह ने इस बात का खुलासा करने से इंकार कर दिया कि क्या फाइल में हषर्वर्धन पाटिल और दूसरों का नाम है। मुख्यमंत्री ने दिसंबर महीने की शुरूआत में ही एसीबी को राकांपा के नेताओं अजीत पवार, सुनील तटकरे और छगन भुजबल के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की अनुमति दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।