(Sikar, Sikar)
देश और प्रदेश में धमाकों की धमकी के मामले लगातार सामने आ रहे है । पहले मंत्रियों को धमकी फिर भरतपुर के थाने को उड़ाने की धमकी और अब खाटूश्याम मंदिर में धमकी भरा खत मिले है । खत में धमकी दी गई है कि देशभर में अब 900 धमाके होंगे । मंदिर कमेटी ने इसकी जांच करवाई तो दस खत और मिले। खत चढ़ाने वाला युवक मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। खत में उर्दू और हिंदी में देश को दहलाने की बातें लिखी हुई थी। धमकी भरा खत मिलने के बाद श्यामनगरी में दशहत का माहौल हो गया। मंदिर सहित जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहनदास महाराज ने बताया कि दोपहर साढ़े बारह बजे भोग आरती चल रही थी। तभी एक युवक माला के साथ छिपाकर खत लाया। उसने माला और खत को गर्भगृह के पास मंदिर के एक कर्मचारी को दिया और बिना दर्शन किए रवाना हो गया। वहां बैठे कोषाध्यक्ष और पुजारी खत पढ़कर सकते में आ गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।