नया साल में  नए बदलाव,,,,, आज से सरकारी विभागों में सेल्फ अटेस्टेड आवेदन मान्य
(Rajasthan, India) आज से सरकारी विभागों में किसी भी योजना या प्रमाण पत्र के लिए सभी आवेदक सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेज जमा करा सकेंगे। सरकारी विभागों से लेकर उपक्रमों में सेल्फ अटेस्टेड आवेदन स्वीकार्य होंगे। मूल प्रमाण और दस्तावेज केवल अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों से मंगवाए जाएंगे। ये आदेश मुख्य सचिव सी एस राजन ने बुधवार को कलेक्टरों, विभागाध्यक्षों को जारी किए। आरपीएससी, अधीनस्थ सेवाएं चयन आयोग और अन्य विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे नई नियुक्तियों में निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराएं। राज्य सरकार ने साल के अंतिम दिन बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें 28 आईएएस, 38 आईपीएस और 21 आईएफएस शामिल हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नर श्रीनिवास राव जंगा को पुलिस महानिरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया है। पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव की श्रृखंला में पदोन्नत किया गया है। इन सभी आईएएस अफसरों को मुख्य सचिव की वेतन श्रृखंला मिलेगी। पदोन्नति 1 जनवरी, 2015 से लागू होगी। ज्यादातर अधिकारियों को वर्तमान में कार्यरत पद पर ही पदोन्नति दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।