(Dhariawad, Udaipur)
बालिकाओं को आत्मरक्षा और स्वावलंबन के गुर सिखाने के लिए दुर्गा वाहिनी की ओर से प्रतापगढ़ में एक शिविर की शुरुआत की गयी है. छह दिनों तक चलने वाले शिविर में युवतियों को हथियार चलाने, जुडो कराटे, योग व्यायाम सहित कई तरह के प्रशिक्षण निशुल्क दिए जा रहे है। आज समाज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे वो अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी है। महिलाओं में पनप रही इसी असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए ये प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है. महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद करें और स्वाव्लम्बी बने इसी उद्देश्य को लेकर आदर्श शिशु मंदिर में दुर्गा वाहिनी की ओर से लगभग 150 युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.शिविर का उदघाटन नगर परिषद सभापति कमलेश डोशी ने किया इस दौरान दुर्गा वाहिनी की प्रांत प्रमुख माया शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।