(Bikaner, Bikaner)
राज्य सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी की बीकानेर के कोलायत स्थित जमीन म्यूटेशन खारिज कर कब्जे में ले ली है। यह जमीन रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी ने जनवरी-2010 में खरीदी थी। कोलायत तहसील के गजनेर और गोयलरी गांव में यह जमीन खरीदी गई थी। यह जमीन फर्जी कागजात से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापितों के नाम से आवंटित करवा वाड्रा की कंपनी सहित कुछ अन्य को बेच दी गई थी। इसका खुलासा 2010 में हो गया था, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई नहीं की। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान इस जमीन का मुद्दा खूब उठा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।