(Athmalgola, Patna)
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर सोमवार को जूता फेंकने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब सीएम जनता दरबार लगाकर लोगों की सम स्याएं सुन रहे थे। हालांकि, जूता सीएम को लगा नहीं। पटना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए युवक ने बताया कि यह जनता दरबार केवल कागजी है। जब युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह जोर से चिल्ला रहा था कि मैं जनता दरबार में पिछले दो साल से आ रहा हूं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। साथ ही उसने नेताओं पर दलितों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति खेलने का आरोप भी लगाया। मांझी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं। इसके अलावा अपने ही दामाद को पर्सनल असिस्टेंट बनाने को लेकर भी विवाद पैदा हुआ था। जिसके बाद अपने दामाद को उस पद से हटा दिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।