नई सरकार के गठन के बाद झारखंड विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सोमवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, बिजली, पानी समेत अन्य मामलों पर विचार-विमर्श कियां। साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. सत्र के पहले दिन विधायकों को शपथ दिलायी जायेगी. प्रोटेम स्पीकर विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. झारखंड विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक हिंदी, अंगरेजी, संस्कृत, ऊदरू, बंगला, ओड़िया, संताली और मैथली भाषा में शपथ ले सकते हैं. अष्टम अनुसूची में शामिल इन भाषाओं में शपथ ग्रहण की तैयार कर ली गयी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।