जयपुर के पनगडिया बनाएंगे देश की नीति,,,,,नीति आयोग के बने उपाध्यक्ष
(DELHI, India) जयपुर के ख्यातनाम अर्थशास्त्री अरविंद पानगडिया देश की आर्थिक कायापलट की नीति का खाका बनाएंगे।केंद्र सरकार ने पानगडिया को योजना आयोग के स्थान पर नवगठित नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अरविंद ने राजस्थान विवि से स्नातक और प्रिंस्टन विवि से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वे वर्तमान में अमरीका की कोलंबिया विवि में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। साथ ही मुख्यमंत्री की मुख्य आर्थिक सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष हैं। पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त अरविंद पानगडिया की इस अहम पद पर नियुक्ति से जयपुर में उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। भाई डॉ. अशोक पानगडिया के घर मिठाइयां बांटी गई। पानगडिया के पैतृक गांव भीलवाड़ा जिले के सुवाणा में भी खुशियां मनाई गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।