झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम रघुवर दास ने ली शपथ
(JHARKHAND, India) विधानसभा का विशेष सत्र चार दिनों का होगा और इसमें आठ जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। आज से प्रारंभ विधानसभा सत्र में प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी आज दिन भर और कल पूर्वाह्न तक विधायकों को शपथ दिलायेंगे। कल सात जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। आज सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर (कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष) स्टीफन मरांडी ने विधायक के रूप में स्वयं शपथ ली और फिर अन्य विधायकों में सदन के नेता मुख्यमंत्री रघुवर दास को शपथ दिलायी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।