पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए थमा नामांकन का दौर,
(Antah, Baran) पंचायती राज चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए नामांकन की समय सीमा खत्म हो चुकी है...नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन प्रदेशभर में उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ी...उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे...वहीं पुलिस प्रशासन ने भी नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे...आपको बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच 7 जनवरी को की जाएगी, जबकि 8 जनवरी को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होगा...और उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित किए जाएंगे...पहले चरण के लिए 16 जनवरी को मतदान होगा...जयपुर जिले में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए नामाकंन के आखिरी दिन काफी उत्साह देखने को मिला। नामाकंन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने संबंधित रिर्टनिंग कार्यालय पहुॅचे। पहले चरण मेें जिले की बस्सी, शाहपुरा, दूदू और आमेर पंचायत समितियों के लिए नामांकन दाखिल हुए। वहीं सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्टेट पहुॅचे। नामाकंन के आखिरी दिन जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही और चुनाव में अपनी जीत के दावे करते नजर आए। नामांकन समाप्त होने के बाद बुधवार को नामाकंन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 8 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकंेगे और उसी दिन चुनाव में डटे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी
बारां जिले में आगामी दिनों पंचायत चुनाव होने वाले हंै इसी को देखते हुए बारां में भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणाओं के साथ ही सभी प्रत्याशियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ आखिरी दिन नाकांकन दाखिल कराये। जहां भाजपा और कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को दर किनार करके अपने टिकट बाटें हैं तो वहीं कांग्रेस और भाजपा से बागी हुए प्रत्याशियों ने निर्दलिय नामांकन दर्ज किया। बागी प्रत्याशी दोनो ही प्रमुख पार्टीयों के प्रधानों सहित बारां के जिला प्रमुख की गणित को भी मिटा सकते हैं। पहले चरण में बारां, अटरू और अंता पंचायत समिति में चुनाव होने हैं। अब नामांकन दाखिल हो चुके है। इसी के मद्देनजर जिला कलेक्ट्री परिसर में गहमा-गहमी रही। प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ जिला कलक्ट्री नामांकन दाखिल करने पहुंचे। अब नामांकन वापसी 8 जनवरी तक होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।