एक बार फिर चोरों के निशाने पर एटीएम....सादुलपुर में चोरों ने एटीएम से चुराए 32 लाख रुपये
(Sardarshahar, Churu) बैंक एटीएम एक बार फिर से चोरों के निशाने पर हैं। लोगों की सुविधा के लिये खोले गए एटीएम अब बैंकों के लिये गले की फांस बनते जा रहेहैं। पिछले एक हफ्ते में ये तीसरी बार है जब कोई एटीएम चोरों के निशेने पर रहा है। ताजा मामला सादुलपुर का है जहां चोरों ने गैसकटर से एटीएम काट 32 लाख रुपये चुरा लिये। इसस पहले भी इसी हफ्ते इस तरह की दो और वारदातें सामने आ चुकी हैं।हालांकीपुलिस इस मामले में भी जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है लेकिन पुलिस का डर चोरों में कितना ये इसी बात से सिद्ध हो जाता है की चोर लगातार एटीएम को निशाना बना रहे हैं और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।