(Azamgarh, Azamgarh)
मुनव्वर सलीम ने राम मंदिर बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। मलेशिया जैसे मुस्लिम देश में भी राम मंदिर है। अगर हिंदुस्तान में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कहां बनेगा। जब उनसे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में राम मंदिर कहीं भी बन सकता है। कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। गौर हो कि मुनव्वर सलीम यूपी से राज्यसभा के सांसद है और मुलायम सिंह ने राज्यसभा के कोटे से उन्हें सांसद बनवाया। बीजेपी ने सलीम के इस बयान का स्वागत किया है। बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि क्या उन्होंने आजम खान से पूछकर यह बयान दिया है और अगर दिया है तो इस बयान पर कबतक टिके रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।