(GUJARAT, India)
13वें प्रवासी भारतीय दिवस के शुभारंभ पर सुषमा ने कहा कि भारत में प्रवासी भारतीयों के लिए निवेश और कारोबार करना सरल बनाने के लिए सरकार कई पहल कर रही है। अपने उद्घाटन संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में विदेशी निवेश जरूरी है। हम आपसे, युवा प्रवासियों से चाहते हैं कि वे भारत के विकास में योगदान करें। हम चाहते हैं कि आप भारत के भविष्य के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच में साझेदार बने। सुषमा ने कहा कि हमने कई पहल को आगे बढ़ाया है जिसमें भारत को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आइए, जुड़ें और भारत में बदलाव का उत्सव मनायें और इसमें योगदान करें। विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार ने मेक इन इंडिया, जन धन योजना, स्वच्छ गंगा अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है और बड़े बदलाव का वादा किया है लेकिन इनमें से कई में निवेश की जरूरत है। सुषमा ने कहा कि कारोबार करने के माहौल को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने प्रक्रियाओं को सरल बनाने, नियमों को व्यवहारिक करने और प्रौद्योगिकी का उपयोग बढ़ाने जैसे कई कदम उठाये हैं। ऐसे गैर-जरूरी कानूनों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं जिन्हें समाप्त किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना और बुनियादी ढांचे में वित्त पोषण पर स्पष्ट तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने वादा किया कि सरकार उच्च स्तर की पारदर्शिता और ईमानदारी के लिए प्रतिबद्ध है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।