(Amet, Rajsamand)
भाजपा में राजनीति में वंशवाद के खिलाफ मुहिम का असर देखने को मिला है। इस मुहिम को मोदी के आने के बाद ज्यादा तवज्जो मिली,, और इसी का कारण है कि पार्टी ने पहली बार अपने ही विधायक को नोटिस जारी किया है। मामला नीति विरूद्ध जनप्रतिनिधि द्वारा अपने परिजन को चुनाव लड़वाने का है। जिसके कारण पार्टी ने नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह को नोटिस दिया है,,साथ ही नाम वापस लेने के निर्देश जारी किए है,,,, प्रदेश प्रवक्ता कैलाशनाथ भट्ट ने बताया कि पार्टी ने पंचायती राज चुनाव में जनप्रतिनिधि के परिवार के सदस्यों को चुनाव नहीं लड़वाने का जो निर्णय लिया था,,, उस मुहिम के तहत ही प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह नोटिस जारी किया है,,,,साथ ही नामांकन वापस लेने के निर्देश दिए हैं,,,वही पार्टी ने उस जगह पर निर्दलिय को समर्थन देने की बात कही है,,, गौरतलब है कि सिंह ने अपनी पुत्रवधु प्रियंका को वार्ड नं. 16 पंचायत समिति खमनोर से नामांकन भरवाया है,,,लेकिन पार्टी को गलत सूचना देने की बात कही गई है,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।