पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन वापसी के बाद हुआ चुनाव चिंहों का आवंटन
(Amet, Rajsamand) राजसमंद में अपनी पुत्रवधु को बीजेपी का टिकट दिलाकर फंसे विधायक कल्याण सिंह ने पार्टी आलाकमान की फटकार के बाद पुत्रवधु का नामांकन वापस ले लिया...वहीं नामांकन वापसी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया...बताया जा रहा है कि एक निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा नामांकन की जांच के दौरान खारिज हो गया था..ऐसे में वहां बीजेपी-कांग्रेस की सीधी टक्कर थी, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर कल्याण सिंह की पुत्रवधु ने अपना पर्चा वापस ले लिया...आपको बता दें कि पार्टी लाइन को दरकिनार कर नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह ने अपनी पुत्रवधु को पार्टी का टिकट दिलाया था...इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने कल्याण सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।